Breaking News

आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी मैच में शमी का जलवा

दुबई । आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। 229 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 45.3 ओवर्स में चार विकेट गंवाकर हासिल किया और पहला 6 विकेट से जीत लिया । जीत के हीरो शमी रहे जिन्होने पांच विकेट लेकर बंगलादेश टीम की कमर तोड़ दी । दुबई में खेले गए इस मुक़ाबले में भारत के लिए जीत के हीरो शुभमन गिल और मोहम्मद शमी रहे. गिल ने 125 गेंद 100 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और दो छक्के शामिल रहे।
वहीं इससे पहले शमी ने पांच विकेट हासिल करते हुए बांग्लादेश की पारी को 228 रन पर ही रोकने में अहम भूमिका निभाई। 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा हालांकि 36 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत ने 30.1 ओवर में 144 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. लेकिन केएल राहुल ने 41 रन की नाबाद पारी खेलकर गिल के साथ टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश ने 35 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे.लेकिन तौहीद और जेकर के बीच छठे विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी हुई. जेकर ने 68 रन बनाए और तौहीद 100 रन की पारी खेली।
हालांकि बांग्लादेश की पूरी टीम 49.4 ओवर में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शमी ने 5 विकेट लिए, जबकि हर्षित को तीन और अक्षर को दो विकेट हासिल हुए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …