Breaking News

एअर इंडिया के विमान में शिवराज सिंह को मिली टूटी सीट

भोपाल । क्या वाकई में एअर इंडिया की हालत इतनी खस्ता हो गई है । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एअर इंडिया के विमान में ‘टूटी और धंसी हुई सीट देने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा, मोदी सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है।
कांग्रेस ने दावा किया कि रेल और प्लेन दोनों में यात्री परेशान हैं। कांग्रेस ने कहा, लोग शिकायत करते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब शिवराज सिंह चौहान को दिक्कत हुई है तो ट्वीट कर रहे हैं. हो सकता है इस पर एक्शन भी लिया जाए।
लेकिन हालात सुधरने वाले नहीं हैं, क्योंकि कोई भी सिस्टम ऊपर से ठीक होता है. ऊपर तो सब चंगा सी का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं. लोग परेशानी झेलते हैं।
इससे पहले शिवराज सिंह ने कहा था, मैंने एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 436 में टिकट करवाया था. मुझे सीट क्रमांक 8-सी आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा. सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी, बैठना तकलीफ़दायक था। उन्होंने साथ ही कहा कि यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें ख़राब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …