Breaking News

किसानों को हक दिलाने के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे- सुनील सिंह

लखनऊ। जाहिद अख्तर। राष्ट्रीय लोकदल(आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी द्वारा इंडिया गंठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने के बाद हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए लोकदल इंडिया गंठबंधन में शामिल होगी। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दिये जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है इससे किसानों में काफी रोष है। अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल(आरएलडी) को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा। सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता तथा सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाये जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस देश की एकता अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में चल रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के विशेष आंमंत्रण पर लोकदल 25 फरवरी को अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेगी। सुनील सिंह ने कहा कि किसानों को उनका जायज हक दिलाने तथा केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखााड़ फेंकने का मन किसान बना चुका है और इसके लिए लोकदल ने इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने का निर्णय ले लिया है। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और किसान आंदोलन की ताकत को बढ़ाने के लिए लोकदल हर संभव प्रयास करेगी साथ ही सत्तालौलुप्त जयंत चैधरी को भी आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम भी देश का किसान करेगा

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

उ0प्र0 केवल बड़ी आबादी नहीं, बल्कि आध्यात्मिक-सांस्कृतिक नेतृत्व का केंद्र- मुख्यमंत्री

लखनऊ। उ0प्र0 विधानसभा में विजन 2047 पर 24 घंटे से अधिक चली ऐतिहासिक चर्चा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.