Breaking News

“अब अकबर’ और ‘सीता’ का नाम बदला जायेगा”

कोलकता । अपने नाम को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में आए शेर और शेरनी का आखिरकार नाम बदल दिया जायेगा । विश्व हिंदू परिषद की शिकायत दर्ज कराने के बाद पश्चिम बंगाल के चिड़िया घर को शेर और शेरनी का नाम बदलने का आदेश दिया गया है, जिनका नाम पहले अकबर और सीता रखा गया था।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इन नामों पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि शेरनी का नाम हिंदू देवी के नाम पर रखना ईश निंदा है। साथ ही संगठन ने उसी चिड़ियाघर में शेर को रखे जाने पर भी आपत्ति जताई थी। इन दोनों को इस समय सिलीगुड़ी जिले के नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क में रखा गया है।

African Lion

गुरुवार को कोर्ट ने कहा कि जानवरों के नाम “हिंदू देवी देवताओं, मुस्लिम पैगंबर, ईसाई शख्सियतों, नोबेल पुरस्कार पाने वालों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर नहीं रखना चाहिए.”। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पूछा, “आप बिजली या ऐसा ही कोई नाम रख सकते थे, लेकिन आपने अकबर और सीता ही क्यों रखा?”
जज ने कहा कि “आप इस विवाद को टाल सकते थे.”
अपनी शिकायत में वीएचपी ने कहा कि शेर के नाम को लेकर उन्हें देश के कई हिस्सों से शिकायत मिली हैं। वीएचपी का कहना है, ‘‘वह (सीता) भगवान राम की पत्नी हैं और दुनियाभर के सभी हिंदुओं के लिए पवित्र देवी हैं। इस तरह के काम ईशनिंदा के बराबर हैं और सभी हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं पर सीधा हमला हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पश्चिम बंगाल में 91 लाख मतदाताओं के नाम कटे

पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष एसआईआर की प्रक्रिया के बाद …