कोलकता । पांच राज्यों में जबसे चुनाव की घोषणा हुई थी तबसे जिस राज्य की सबसे ज्यादा चर्चा थी वह था पशिचम बंगाल। भाजपा सरकार ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल पर लगा रखी थी । पश्चिम बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। टीएमसी 80 सीटों पर सिमटती दिख रही है। चुनाव नतीजों के बाद अब बंगाल में नया बवाल खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर सीटें लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने खुद पर हमला होने का आरोप भी लगाया है।
ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पहुंची थी। उन्होंने दावा किया कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उन्हें अंदर नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल सीइओ, आरओ,डीइओ सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास आईडी कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है। एसआईआर से शुरू करके, ईवीएम मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है। ममता ने दावा किया, मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया। यह पक्षपाती है। आप सीआरपीएफ को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, सीआरपीएफ के ठीक सामने. उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।
ममता बनर्जी ने काउंटिंग सेंटर में अपने ऊपर हमला होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा, तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, सीसीटीवी बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की।
Current Media