Breaking News

झांसी में लोक अदालत की तैयारियां तेज, 9 मई को न्याय का महाअभियान

झांसी। राशिद पठान। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत) श्री शरद कुमार चौधरी ने पराविधिक स्वयंसेवकों (PLV) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की
बैठक में लोक अदालत की कार्ययोजना साझा करते हुए प्रत्येक स्वयंसेवक की जिम्मेदारी तय की गई। निर्देश दिए गए कि स्वयंसेवक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग करें
इस अवसर पर श्री शरद कुमार चौधरी ने कहा कि च्स्टे न्याय व्यवस्था और आम जनता के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। लोक अदालत का उद्देश्य केवल मुकदमों का बोझ कम करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ता और सुलभ न्याय पहुंचाना है। उन्होंने सभी से ‘सर्वजन हिताय’ की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया । बैठक के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने आगामी लोक अदालत को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अस्पताल जाकर अजय राय का हाल-चाल जाना

लखनऊ। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शाही इमाम ईदगाह, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली जी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *