Breaking News

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जीत का जश्न

शाहजहांपुर। मो0आफाक । पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा, पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डचेरी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है।
यह जीत तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ है। बंगाल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, आज उनकी शहादत सार्थक हुई है। डबल इंजन की सरकार अब इन राज्यों को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हर गरीब, किसान, महिला और युवा के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा का लक्ष्य है।
महानगर जिला अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा, यह ऐतिहासिक जीत संगठन की शक्ति और बूथ स्तर के कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि उसे सिर्फ विकास चाहिए, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं। असम और पुड्डचेरी में दूसरी बार कमल खिला है।
यह प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल की स्वीकार्यता है। शाहजहांपुर का हर कार्यकर्ता आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। महानगर जिला महामंत्री अंशुल सिंह चौहान ने कहा, तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। जनता ने भ्रम फैलाने वालों को नकार दिया है। यह जीत 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। हमें अभी से बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर काम करना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक हमें और सक्रिय होना पड़ेगा। आज का जश्न हमें और बड़ी जिम्मेदारी देता है।
इस दौरान जिला महामंत्री भगवान दिन कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष वैभव खन्ना, महानगर जिला महामंत्री श्याम बाबू दीक्षित, नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला. पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि जिला मंत्री प्रशांत सक्सेना ,संजीव राठौड़ नितेश सिंह सत्यम शर्मा,अजीत सिंह चौहान ,आयुष शंकर ,रॉबिन तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …