Breaking News

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अस्पताल जाकर अजय राय का हाल-चाल जाना

लखनऊ। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शाही इमाम ईदगाह, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली जी, शिया मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष और प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी जी तथा ‘‘ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’’ के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास साहब ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मुईद अहमद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, श्री अरशद आज़मी जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम, भाईचारे और समावेशी राजनीति की पक्षधर है, और समाज के सम्मानित स्तंभों का यह समर्थन हमारे संघर्ष को नई ऊर्जा देता है। समाज के प्रबुद्धजनों का यह प्रेम और अपनत्व कांग्रेस की समावेशी और भाईचारे वाली राजनीति की शक्ति है।
श्री राय ने कहा कि यह मुलाकात गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है, जिसे संजोने के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत झांसी में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण पर जोर

झांसी। राशिद पठान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *