Breaking News

चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण कार्य तेज़ किया जाए- सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज कृषि भवन सभागार में बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्रस्तावित केंद्रीय पुस्तकालय के मानचित्र तथा चौधरी चरण सिंह सीड पार्क की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने पुस्तकालय भवन के डिजाइन और सीड पार्क के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने बांदा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय पुस्तकालय के प्रस्तावित मानचित्र का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने इस प्रस्तुत मानचित्र पर अपनी असहमति व्यक्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें शीघ्र आवश्यक संशोधन कर इसे दोबारा प्रस्तुत किया जाए।
चौधरी चरण सिंह सीड पार्क के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कृषि मंत्री ने कार्यदायी संस्था यूपीडा के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि पार्क की गतिमान निर्माण प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि श्री रविंद्र, विशेष सचिव श्री लाल बहादुर यादव, विशेष सचिव श्री टीके शिबू, निदेशक कृषि श्री पंकज त्रिपाठी, बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एसवीएस राजू तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पहल ग्रुप के निःशुल्क शिविर में 100 से अधिक लोगों के कानों की जांच, 15 से 20 दिन में मिलेंगे श्रवण यंत्र

शाहजहांपुर। मुबारक अली । सामाजिक संस्था पहल ग्रुप की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस …