Breaking News

भूख हड़ताल के कारण बांगचुक का लगातार वज़न घट रहा

नई दिल्ली । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में लद्दाख़ के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को 17 दिन पूरे हो चुके हैं। उनके अलावा भी कई लोग धरनास्थल पर भूख हड़ताल कर रहे हैं।
मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वांगचुक का वज़न 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है, उनका ब्लड प्रेशर 109/70 है। सोनम वांगचुक के लगातार गिरते स्वास्थ्य के बीच उनके समर्थन में आवाज़ें भी उठ रही हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोनम से अपील की है कि वो अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दें।
साथ ही केजरीवाल ने भी घोषणा करी है कि वो गुरुवार को शाम पांच बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर उनके समर्थन के लिए जाएंगे। फ़िल्म जगत की अगर बात की जाए तो भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की स्थापना से ही उसका समर्थन कर रहे हैं। वो बेंगलुरु में हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे और बीते शनिवार को भी वो जंतर-मंतर पहुंचे थे और उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाक़ात की थी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संतों पर आक्षेप सनातन धर्म का अपमान-सीएम

लखनऊ। सीएम ने कहा कि चढ़ावा प्रकरण को सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया था, …