Breaking News

बाबा रामदेव के ‘‘शरबत जिहाद‘‘ जैसी टिप्पणी पर हाईकोर्ट ने सख्त नाराज़गी जताई

नई दिल्ली । लगता है बाबा रामदेव ने अपनी पिछली गल्तियों से कोई सबक नहीं लिया । कई मामलों में बाबा रामदेव को पहले भी कोर्ट से बातें सुनने को मिल चुकी है । लेकिन बाबा रामदेव अपनी घटिया सोच के चलते अपने कारोबार में भी हिन्दू मुस्लिम का एंगल जोड़ देते है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव की उसी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने हमदर्द के रूह अफ़ज़ा को लेकर ‘‘शरबत जिहाद‘‘ जैसा शब्द इस्तेमाल किया था।
जस्टिस अमित बंसल हमदर्द फ़ाउंडेशन की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जो रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के खि़लाफ़ दायर की गई है। जस्टिस बंसल ने रामदेव के वकील से कहा, “यह टिप्पणी कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरती है. आप अपने मुवक्किल से निर्देश लें, वरना हम सख़्त आदेश देंगे.”।
कोर्ट के इस निर्देश पर पंतजलि की ओर से कहा गया कि टिप्पणी और उससे जुड़े वीडियो और विज्ञापनों को हटा दिया जाएगा या उनमें बदलाव किया जाएगा। पतंजलि की ओर से पेश हुए वकील राजीव नायर ने कहा कि वे किसी भी धर्म के खिलाफ़ नहीं हैं और वे विवादित वीडियो और विज्ञापन हटाने के लिए तैयार हैं।
जस्टिस बंसल ने कहा कि प्रतिद्वंद्वियों के उत्पादों को लेकर इस तरह का कोई बयान या विज्ञापन या सोशल मीडिया पोस्ट न करने के बारे में हलफ़नामा दायर किया जाए। जज ने कहा कि वीडियो/विज्ञापनों को तुरंत हटा लिया जाए और पांच दिनों के अंदर हलफ़नामा दायर किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 1 मई को होगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …