Breaking News

‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’

नई दिल्ली । केजरीवाल के समर्थकों को जैसे ही केजरीवाल की ज़मानत की खबर मिली वैसे ही उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर केजरीवाल के समर्थन में खुशी मनाते व नारे लगाते देखे जा सकते थे । केजरीवाल के समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था उनके समर्थक नारे लगा रहे थे । जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ इन नारों के शोर और भारी समर्थकों की मौजूदगी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार देर शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से 50 दिन बाद बाहर निकले केजरीवाल ने कहा, “मैंने कहा था मैं जल्दी आऊंगा, आ गया. सबसे पहले मैं हनुमान जी के चरणों में वंदना करना चाहता हूं, हनुमान जी के आशीर्वाद से आज मैं आप सब लोगों के बीच में हूं.”
केजरीवाल ने कहा, “मैं आप सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. देश भर के करोड़ों-करोड़ों लोगों ने अपनी दुआएँ, अपना आशीर्वाद मुझे भेजा. मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिनकी वजह से आज मैं आप लोगों के बीच में हूं.”
केजरीवाल ने कहा, “हम सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है. मैं तन, मन, धन से लड़ रहा हूं, तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा.” । अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि वो शनिवार सुबह 11 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से भी वहां पहुंचने का आह्वान किया है। केजरीवाल ने कहा है कि वो शनिवार दिन में 1 बजे पार्टी दफ्तर में प्रेस वार्ता भी करेंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …