Breaking News

विकसित भारत दर्शन का मार्ग यूपी से होकर गुजरता है – योगी

लखनऊ। देश का स्वतंत्रा दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें सभी देशवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । उ0प्र0देश का सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश और उसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को विधानभवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को पंच प्रण की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देने के साथ उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए और विकसित भारत के दर्शन का मार्ग देश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री योगी ने पांच पुलिस कार्मिकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुने जाने की घोषणा करते हुए उन्हें इसकी बधाई भी दी।

पदक के लिए चयनित पुलिस कार्मिकों में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह, लखनऊ स्थित अभिसूचना मुख्यालय में निरीक्षक पद पर तैनात विशाल सांगरी, एसटीएफ लखनऊ के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की आरक्षी शैलेश कुन्तल शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कीर्ति चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के मेजर अशोक कुमार सिंह, शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल भरत सिंह व मेजर अरुण कुमार पांडेय को सम्मानित किया। शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल अमित महिंद्रा का सम्मान उनके पिता और ब्रिगेडियर सैयद अली उस्मान का सम्मान उनकी माता ने ग्रहण किया। मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल मुनींद्र नाथ राय का सम्मान उनकी पत्नी, शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल हरि सिंह बिष्ट का सम्मान उनकी माता, वीर चक्र से सम्मानित हवलदार कुंवर सिंह का सम्मान उनके पुत्र व नायक राजा सिंह का सम्मान पत्नी व पुत्रवधू और बलिदानी उताली का सम्मान उनके भतीजे ने ग्रहण किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …