Breaking News

बिट्टू बजरंगी को नूंह की अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा

चंडीगढ़ । नूह दंगों में सबसे ज्यादा चर्चा मोनूू मानेसर और बिट्टू बजरंगी की हो रही है । जिसमें आखिरकार बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बिट्टू बजरंगी को बुधवार को नूंह जिला अदालत में पेश किया गय जहाॅं से अदालत ने एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। बिट्टू बजरंगी को मंगलवार को नूंह में भड़की हिंसा के संबंध में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने कहा था,बिट्टू बजरंगी और 15-20 लोगों ने नूंह की महिला पुलिस अधिकारी के सामने तलवार इत्यादि हथियारों से प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। उन्हें समझाया भी गया था लेकिन उसने उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली.बिट्टू बजरंगी वही शख्स हैं, जिनके नूंह में आयोजित जलाभिषेक यात्रा से पहले कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में वो भड़काऊ बातें करता नजर आ रहा था। अब बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी की खबर के बाद विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी की टिप्पणी आई है। विश्व हिंदू परिषद ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक हैंडल से लिखा है, राज कुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी, जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है, उसका बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा। उसके द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो की सामग्री को भी विश्व हिन्दू परिषद उचित नहीं मानती नूंह में जलाभिषेक यात्रा विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित की थी. इस हिंसा में दो गुटों में टकराव हुआ था और हिंसा की घटनाओं में छह लोग मारे गए थे। हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से नूंह में बुलडोजर भी चलाया गया था और कई लोगों की घर, दुकानें तोड़ी गई थीं। जिसको अदालत द्वारा रोक लगाये जाने के बाद बुलडोजर की कार्यवाही रोक दी गई थी ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …