Breaking News

बिहार में सरकार बनाने की प्रक्रिया हुई तेज़

पटना । एनडीए की बंचर जीत के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है । बिहार में एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने शाम को राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान से मुलाक़ात की। एनडीए के अन्य नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश भी कर दिया है ।


नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, संजय झा, धर्मेंद्र प्रधान, दिलीप जायसवाल, उपेंद्र कुश्वाहा के अलावा एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा, कल का दिन हम सभी के अलावा, बिहार के लोगों के लिए भी ऐतिहासिक होगा। देश भर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे और बिहार से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …