Breaking News

तीन अमेरिकी लड़ाकू विमान कुवैत में क्रैश हुए

दुबई । सोशल मीडिया में एक खबर बहुत चल रही है कि अमेरिका के फाईटर गिर गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सेंट्रल कमान ने माना है कि उनके तीन एफ़-15 विमान कुवैत की फ़्रैंडली फ़ाइट में गिरे हैं। इस बारे में अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों को कुवैती एयर डिफ़ेंस ने ग़लती से मार गिराया है। सवाल यह उठता है कि क्या इतनी बड़ी गलती की संभावना हो सकती है
बयान में आगे कहा गया है कि सभी पायलट सुरक्षित हैं। कुवैत ने इस घटना की पुष्टि की है और हम कुवैत के एयर डिफ़ेंस फ़ोर्सेस के प्रयासों और जारी अभियान में उनके समर्थन के आभारी हैं। इस बारे में जब भी कोई नई जानकारी सामने आएगी तो उसे साझा किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया, जिसके तहत क्रू सदस्यों को सुरक्षित अस्पताल ले जाया गया, सभी की हालत स्थिर है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने आगे बताया कि घटना के हालात को लेकर अमेरिकी बलों से सीधे संपर्क किया गया है और संयुक्त तकनीकी क़दम उठाए गए हैं. वहीं एक वायरल वीडियो में अमेरिकी एफ़-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होते हुए दिखाया गया है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कुवैत में कई अमेरिकी जेट दुर्घटनाग्रस्त हुए और पायलटों ने आपातकालीन स्थिति में इजेक्ट किया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *