Breaking News

रहीमाबाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वारंटी अभियुक्त

करंट मीडिया न्यूज़/अर्सलान ख़ान ।
मलिहाबाद। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रहीमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली । पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा है। यह सफलता रहीमाबाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिगुणायक के नेतृत्व में पुलिस को मिली।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुणायक के नेतृत्व में कार्य कर रही रहीमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रविवार को उपनिरीक्षक करन सिंह, विजय कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबिल शीर्षपाल सिंह व किशनवीर सिंह ने तीन वारंटी अभियुक्त रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुरगौला निवासी मंजेश, गोविंद कनौजिया व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआ खेड़ा माजरा गहदो निवासी हुबलाल को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि तीनों अभियुक्त वारंटी थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती को लेकर पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती (11 अप्रैल 2026) को भारत में बड़े …