Breaking News

वोटर टर्नआउट के फंडिंग मामले में फिर बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अभी ट्रंप द्वारा वोटर टर्नआउट के फंडिंग किये जाने वाला बयान ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए 2.10 करोड़ डॉलर की कथित फंडिंग का मामला फिर से उठा दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम भारत में वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन डॉलर दे रहे हैं. हमारा क्या? मैं भी तो वोटर टर्नआउट चाहता हूँ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी कहा था कि भारत को चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.10 करोड़ डॉलर क्यों दिए जाने चाहिए. वो मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। इस पूरे मामले पर शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत में चुनावी फंडिंग के बारे में दी गई जानकारी से देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …