युद्ध के मक़सद पर ट्रंप की पोस्ट

वाशिंगटन । जबसे अमेरिका का ईरान से युद्व शुरु हुआ है तबसे पूरी दुनिया यह जानने की कोशिश कर रही कि अमेरिका ने यह युद्ध क्यों शुरु किया है । अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में चल रही जंग के बीच ट्रुथ सोशल पर एक छोटी सी पोस्ट में युद्ध के मक़सद पर टिप्पणी की है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है, अगर हल्के शब्दों में कहें तो ‘‘ताक़त के दम पर शांति‘‘ । इसका एक मतलब यह भी निकाला जा सकता है कि अमेरिका अपने आपको इतना ताकतवर मानता है कि वह अपनी ताकत के दम पर शान्ति ला सकता है । देखना होगा कि अपनी ताकत के दम पर कितने दिन में इस क्षेत्र में शान्ति लाकर दिखाता है ।
हालांकि ट्रंप ने अपनी इस छोटी सी पोस्ट में ज़्यादा कुछ नहीं लिखा है, लेकिन उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
ट्रंप की धमकी पर ईरान की सेना ने कहा है कि वो क्षेत्र में अमेरिका और उससे जुड़े देशों के ऊर्जा केंद्रों, डीसैलिएशन प्लांट्स पर हमले करेगी।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, अगर ईरान ने बिना किसी धमकी के अगले 48 घंटों में होर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोला तो अमेरिका उसके कई पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा और इसकी शुरुआत होगी उनके सबसे बड़े प्लांट से। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 मार्च को कहा था कि ईरान के पास 48 घंटे का समय है. अगर उसने होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके सभी पावर प्लांट्स तबाह कर दिए जाएंगे।

About CM-Admin

Check Also

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर पर अमन-चैन की गई दुआ

शाहजहांपुर । मो0 आफाक यूपी के शाहजहांपुर मे ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *