Breaking News

उद्धव और राज ठाकरे के मंच किया साझा

मुंबई । जबसे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अलग अलग हुए थे तबसे शिवसेना कमजोर हो गई थी । अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और एमएनएस चीफ़ राज ठाकरे के एकसाथ मंच साझा करने के लिए साथ आने का स्वागत किया है। संजय राउत ने कहा, हमारी भावना बहुत अच्छी है। महाराष्ट्र के लिए ये त्योहार है। ठाकरे परिवार के दो प्रमुख नेता जो राजनीति की वजह से अलग हो गए थे वे 20 साल बाद मंच साझा कर रहे हैं।

हमारी सबकी यही इच्छा रही है कि इन सभी को एक साथ आकर महाराष्ट्र के दुश्मनों के खिलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ाई लड़नी चाहिए. आज उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आकर मराठी मानुष को दिशा देंगे और एक ललकार भी देंगे. हम सब ख़ुश हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने बीते महीने पहली से पांचवीं कक्षा तक मराठी और अंग्रेज़ी के साथ हिंदी भाषा लागू करने के दो सरकारी आदेश जारी किए थे। हालांकि सरकार ने बाद में इन आदेशों को वापस ले लिया था।

इस फ़ैसले के खिलाफ़ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने आंदोलन करने का ऐलान किया था। अब दोनों नेता इन फ़ैसलों को वापस लेने का जश्न मनाने के लिए रैली कर रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …