Breaking News

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही

न्यूयार्क । अमेरिका के टेक्सास राज्य में बाढ़ ने भयांकर तबाही मचाई है जिसकी वजह से 13 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के चलते 20 बच्चे लापता हैं।

टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा, बाढ़ वाले इलाक़ों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हेलीकॉप्टर और बचाव दल की नौ टीमें शामिल हैं।

डैन पैट्रिक ने कहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। डैन पैट्रिक ने ये भी कहा है कि सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से मरने वालों की तलाश करने में देरी हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी टेक्सास में आने वाले कुछ घंटों में बाढ़ से हालात और गंभीर हो सकते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …