Breaking News

“भाजपा के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ विकास किशोर का धरना हुआ स्थगित”

मलिहाबाद। शहजाद अहमद खान। भाजपा कार्यर्ताओं का मलिहाबाद और माल थानें में किया जा रहा है उत्पीड़न । यह कहना है थाना माल के रहने वाले गोपाल पुत्र राम किशन का । गोपाल ने जिलाधिकारी लखनऊ को संबोधित पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि राकेश रावत पुत्र श्रीपाल निवासी रामनगर थाना माल लखनऊ जब थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र देने गया तो राकेश रावत को ही पुलिस ने थाने में बैठा लिया ।

उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी भाजपा कार्यकर्ता कौशल किशोर या विधायक जय देवी का नाम भी लेता है तो पुलिस उनके विरुद्ध 107/116 की कार्यवाही कर देती है । इसी प्रकार से अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर ने 10 जुलाई को मलिहाबाद में धरने की घोषणा कर रखी थी । जिसमें विधायक जय देवी कौशल व अन्य भाजपा नेता/कार्यकर्ता शामिल होने वाले थे । इस धरने को लेकर भाजपा की जिला इकाई ने विरोध करते हुए इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर रोक लगा दी जिसके कारण धरने में भीड़ नदारद रही।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …