Breaking News

हम अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने जा रहे हैं- डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयार्क । पिछले काफी समय से ऐसा लग रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत से निजी दुशमनी निभा रहे हों । और भारत की आर्थिक प्रगति से परेशान हैं । लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को यह बात भी सोचनी पड़ेगी कि भारत कोई छोटा मोटा देश नहीं हैं । जिस पर जो चाहे वह अपनी मर्जी थोप सके । अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अगले 24 घंटों में भारत पर अच्छा ख़ासा टैरिफ़ और बढ़ाने वाले हैं। सीएनबीसी न्यूज़ चौनल से बात करते हुए ट्रंप ने भारत को बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाला देश क़रार दिया है।
उन्होंने कहा, भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है, इसलिए हम उनके साथ ज़्यादा बिज़नेस नहीं करते। हमने उन पर 25 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने का फ़ैसला किया था लेकिन मुझे लगता है कि अगले 24 घंटों में हम उन पर इससे कहीं ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले हैं।
ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि भारत रूस से लगातार तेल ख़रीदता है और इस तरह से रूस की वॉर मशीन की मदद कर रहा है जो यूक्रेन में कई लोगों को मार रही है। सोमवार को भी डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल ख़रीदने के कारण भारत पर और अधिक टैरिफ़ लगाने की चेतावनी दी थी। भारत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …