नई दिल्ली । मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक़, दिल्ली में सोमवार को दोपहर के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसी तरह की स्थिति शाम और रात के दौरान भी रहेगी।
दिल्ली में सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे के बाद से तेज़ हवाएं चल रही हैं और काले घने बादल छाए हुए हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है।
Current Media