Breaking News

ट्रंप द्वारा हमास को दी गई धमकी का क्या होगा असर ?

वाशिंगटन । अमेरिका हमेशा से दोहरे चरित्र को दिखाता रहता है । यह बात तब और सही साबित हुई जब इसराईल ने दोहा के सिविलियन इलाके पर हमला किया और अमेरिका ने उसको रोकने की कोशिश भी नहीं की । जबकि दोहा में अमेरिका का सबसे बड़ा आर्मी बेस मौजूद है । और वहॉं सभी प्रकार के आधुनिक हथियार मौजूद हैं । इससे पहले अमेरिका ने ईरान के हमलों को सफलता पूर्वक रोका था जिससे यह बात साबित हो चुकी है कि अमेरिका चाहता तो इसराईल के हमले को रोक सकता था। बल्कि यह कहना कि अमेरिका की मर्ज़ी के बगैर इसराईल की हिम्मत हीं नहीं कि वहीं कहीं भी हमला कर सके ज्यादा सही है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की ओर से इसराइली बंधकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किए जाने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा करता है तो सभी शर्तें ख़त्म हो जाएंगी ।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, मैंने अभी-अभी एक न्यूज़ रिपोर्ट पढ़ी कि हमास बंधकों को ज़मीन के ऊपर ले जाकर इसराइली अभियान के खि़लाफ़ इंसानी ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज़ में कहा, आशा है, हमास के नेताओं को यह पता है कि अगर वे ऐसा करेंगे तो वे क्या कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे मानवीय क्रूरता बताया उन्होंने कहा, ऐसा न होने दें वरना, सभी शर्तें समाप्त हो जाएंगी। सभी बंधकों को तुरंत रिहा करें!
पिछले हफ़्ते इसराइल ने क़तर के दोहा में हमास के नेताओं पर हमला किया था। इस हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति समेत कई देशों के नेताओं ने निंदा की थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …