Breaking News

“लखनऊ में कहाॅं-कहाॅ से निकलेगी राहुल की यात्रा”

लखनऊ । ज़ाहिद अख्तर। कांग्रेस नेता तथा वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘‘भारत जोडो न्याय यात्रा’’ कल दिनांक 20 फरवरी दिन मंगलवार को अपरान्ह लगभग 2ः00 बजे जनपद रायबरेली से होते हुए लखनऊ की सीमा में प्रवेश करेगी। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने बताया कि जिस प्रकार से देश में फिरकापरस्त ताकतें अपना पैर पसार रहीं हैं इससे न सिर्फ देश हाशिये पर जा रहा है बल्कि आम जनमानस के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। वर्तमान की भाजपा सरकार में सभी संवैधानिक संस्थाओं का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। देश में चारों तरफ भय एवं नफरत का माहौल है। देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। श्री नकुल दुबे ने कहा कि देश के लोकतंत्र एवं संविधान को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। देश में उत्पन्न हो रहे ऐसे हालात को देखते हुए राहुल गांधी ने पहले 4500 किमी. पैदल चल कर भारत जोड़ो यात्रा निकालकर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम बखूबी कर दिखाया। अब इसी क्रम में एक बार फिर राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। इस दौरान राहुल गांधी ने देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं तथा अन्य सभी वर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और उसके निदान का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मार्ग
लखनऊ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल दिनांक 20 फरवरी 2024 को राजधानी लखनऊ में निगोहा टोल रायबरेली रोड से प्रारंभ होकर मदाखेड़ा मंदिर, मोहनलाल गंज, कल्ली बाजार, कालिंदी पार्क मोड़ उतरठिया, तेली बाग (शनि मंदिर) होते हुए केकेसी चारबाग अपरान्ह लगभग 2ः30 बजे पहुंचकर चारबाग (नत्था होटल मोड़) होते हुए नाका चैराहा, दुगावां, रकाबगंज चैराहा, राजाबाजार, मेडिकल कॉलेज चैराहा, चरक चैराहा, चैक चैराहा होते हुए “घन्टाघर“ पर लगभग 5ः00 बजे यात्रा पहुंचेगी जहां पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।
तद्पश्चात यात्रा ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा व बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए पारा, अवध हास्पिटल चैराहा, पिकाडली होटल तिराहा, चिल्लावां, सैनिक स्कूल, दरोगा खेड़ा होते हुए बंथरा (नियर थाना बंथरा) में रात्रि विश्राम करेगी। तदोपरान्त 21 फरवरी 2024 को प्रातः 8ः30 बजे यात्रा पुनः प्रारंभ होकर जनपद उन्नाव के लिए प्रस्थान करेगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता होंगे शामिल
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ को अपना समर्थन देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष धनंजय शर्मा कल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनपद रायबरेली में राहुल गांधी से मिलकर यात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा के साथ शिव शर्मा, डॉ. अरूण शर्मा तथा जनपद बाराबंकी स्थित हरजत वारिस अली की दरगाह (देवा शरीफ) के सज्जादनशीं मो. अब्दुल साद खान, सरवर शाहीद, हसीन अहमद, अब्दुल रहमान यात्रा में शामिल होंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …