Breaking News

“शंभू बॉर्डर पर किसानों का सुरक्षाबलों से टकराव शुरु दागे आंसू गैस के गोले”

चंडीगढ़़। पिछले कई दिनों से शम्भू बार्डर पर डटे किसानों ने बुधवार को हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर से दिल्ली चलो मार्च फिर से शुरू कर दिया है जिसके कारण बार्डर पर हालाता खराब होना शुरु हो गये है।
मार्च शुरू होने से पहले किसानों को मास्क, दस्ताने और सेफ्टी सूट बांटे गए. वहीं, मार्च शुरू होने के बाद सुरक्षाबलों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने शुरु कर दिये है। प्रसाशन के बैरिकेड और सीमेंट ब्लॉक को हटाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर तैयार रखे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार और किसानों के बीच चार दौर की बैठक बेनतीजा रही जिसके बाद किसानों ने दिल्ली चलो मार्च फिर शुरू कर दिया है ।

केंद्र सरकार ने किसानों को पांच साल तक दाल, जौ, मक्का और कपास की जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का ऑफर दिया था जिसे किसान संगठनों ने खारिज कर दिया। किसानो का इस प्रस्ताव पर कहना है कि इन फसलों की कीमत तो पहले से एमएसपी से ज्यादा चल रही है । वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को फिर से बातचीत की अपील की है।
मुंडा ने कहा, “सरकार चैथे दौर के बाद पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे की एमएसपी की माँग, फसल के विविधिकरण, पराली का विषय, एफआईआर पर बातचीत के लिए तैयार हैं। मैं दोबारा किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूँ. हमें शांति बनाये रखना जरूरी है । लेकिन ऐसा लगता है कि अब किसाना कोई बात सुनने के मूड में नहीं दिख रहे है । किसानो की जिस तरह की तैयारी दिख रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है किक संघर्ष बड़ा हो सकता है ।

https://twitter.com/MundaArjun/status/1760178127685538031?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1760178127685538031%7Ctwgr%5E02f21db15fb3fcc8f4986ce2e22b2c15f2d86a82%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bbc.com%2Fhindi%2Flive%2Findia-68355971

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भूख हड़ताल के कारण बांगचुक का लगातार वज़न घट रहा

नई दिल्ली । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर …