Breaking News

क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी – मायावती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले में बयान दिया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा है,मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिंतित है और महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है। वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है, किन्तु क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी मणिपुर में चार मई को दो महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर 19 जुलाई को वायरल हुआ ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

‘पहला ANWO थिएटर फेस्टिवल’ 24 से 26 अप्रैल तक त्रिवेणी कला संगम में

नई दिल्ली। भारतीय रंगमंच की समृद्ध परंपरा, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में …