Breaking News

सर में लगी चोट के कारण घायल की 108 एंबुलेंस ने बचाई जान’

हाथरस । एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है, एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर इआरसीपी डॉक्टरों की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते है । ऐसे ही सीएचसी सिकंदराराव से जैन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए एक हेड इंजरी पेशेंट को रेफर किया गया, जिसकी सूचना 108 एंबुलेंस UP32BG8628 को मिली, सूचना मिलते ही, ईएमटी अमित शर्मा और पायलट राजीव मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, मरीज सुमेर कुमार जिनकी उम्र 50 वर्ष है हालत को देखकर ईएमटी अमित शर्मा ने मरीज के वाइटल चेक किए और बड़ी सूझबूझ के साथ इआरसीपी डाक्टर सौरभ जी को मरीज के बारे में जानकारी दी , इआरसीपी डाक्टर सौरभ के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को नॉर्मल स्लाइन और ऑक्सीजन देते हुए व प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को जैन मेडिकल कालेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, जब ईएमटी ने मरीज को भर्ती कराया तब तक मरीज की हालत में बहुत सुधार हो गया था, जिससे मरीज की जान बच गई , मरीज के परिजनों ने ईएमटी, पायलट और 108 सेवा और संस्था की प्रशंसा की।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

राज्यपाल ने पवित्र रमजान माह की दी शुभकामनाएं

लखनऊः           प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पवित्र रमजान माह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *