Breaking News

नक्सली हमले में 8 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. इस हमले में 8 जवानों समेत एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। एक वाहन..में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान सवार थे, जिसे निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक लदे वाहन को सुरक्षाबलों के काफिले के पास लाकर विस्फोट कर दिया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हमला इतना खौफनाक था कि विस्फोट वाली जगह एक बड़ा गड्ढा हो गया सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला ऐसे समय में हुआ है जब उनका एक एंटी-नक्सली ऑपरेशन चल रहा है। मसलन, बीजापुर में सुरक्षाबलों की टीम अपना ऑपरेशन पूरा करके वापस लौट रही थी, जब नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया जवानों की टीम कुटरू थाना के गांव अंबेली के पास पहुंची थी, वे कुटरू-बेद्रे रोड पर थे जब उनपर हमला..हमले में शहीद होने वालों में डीआरजी के 8 जवान, और एक नागरिक ड्राइवर शामिल हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …