Breaking News

“108 एंबुलेंस ने घायल बालक को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र”

गाजीपुर । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की गई 102 और 108 एंबुलेंस लगातार लोगों को अपनी सेवा दे रही है। और इसी क्रम में रविवार को दो बाइकों के टक्कर में घायल मरीज को 108 एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया जहां पर डॉक्टर के द्वारा मरीज का इलाज शुरू किया गया।
108 एंबुलेंस के ट्रेनर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को लगभग 9ः00 बजे के आसपास बदधूपुर नहर के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। जिसमें दो लोग घायल हुए थे एक व्यक्ति तो अपने निजी साधन से इलाज हेतु वाराणसी चला गया था। जबकि दूसरी घायल बालिका ज्योति के लिए 108 एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया । दी गयी लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रणविजय और पायलट अशोक घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल मरीज को रेस्क्यू करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में मरीज को तेज दर्द हाने लगा जिसे ईआरसीपी से सलाह लेकर इलाज और इंजेक्शन देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुचाया गया। घायल को समय पर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने पर घायल के परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट को धन्यवाद दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

घायल को तत्काल मदद पुहंचायी 108 एंबुलेंस ने

गाजीपुर । बाजार करने गये सूर्यकांत पुत्र रामचंद्र राम निवासी ग्राम चक दाऊद बिरनो गाज़ीपुर …