Breaking News

“बसपा और इनेलो हरियाणा में मिलकर लड़ेगी चुनाव”

लखनऊ । हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) मिलकर चुनाव लड़ेंगी। बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। बसपा 37 सीटों पर और इनेलो 53 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
मायावती ने कहा, आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता से पहले मेरे आवास पर बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के बीच गठबंधन को लेकर बैठक हुई थी। चंडीगढ़ में गठबंधन की घोषणा करते हुए आकाश आनंद ने कहा, इनेलो-बसपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चौधरी अभय सिंह चौटाला होंगे।
इनेलो प्रमुख अभिय सिंह चौटाला ने कहा, हमने हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज आम आदमी की भावना है कि दस साल से इस प्रदेश में राज करने वाली बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाए और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा जाए। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस विरोधी छोटे छोटे दलों को साथ लेकर एक फ्रंट खड़ा किया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …