झांसी। राशिद पठान। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी मंडल ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा झांसी, ललितपुर और बांदा से कानपुर तथा प्रयागराज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।
इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ मेमू ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा अवधि में अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
Current Media 