करंट मीडिया। दुनिया के शायद दो ही ऐसे देश हैं जिनकी बातों में हमेशा विरोधाभास रहता है यह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं । इसी की मिसाल ईरान पर यह ताज़े हमलें हैं । एक तरफ अमेरिका बातचीत का ढोंग रचता है वहीं दूसरी तरफ हमले भी करता है । सीज़ फायर होने के बावजूद कोई भी दिन ऐसा नहीं गुज़रा है कि जिस दिन इसराईल ने कहीं न कहीं हमला न किया हो । और ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि इसराईल हमला करे और अमेरिका को मालूम न हो । ताज़े हमलों के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है।
इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 2.30 बजे हमले शुरू किए।
सेंटकॉम ने एक बयान में कहा, यह मिशन ईरान की बेवजह की आक्रामकता का बराबरी वाला जवाब है। जबकि यह अभी तक साफ़ नहीं है कि ड्रोन ने जानबूझकर अमेरिकी हेलिकॉप्टर पर हमला किया था या नहीं।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने अमेरिका के ताज़ा हमलों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, लड़ाई में हार के बावजूद अमेरिका ने हमारी दृढ़ता को परखने की कोशिश की। हमारी ताक़तवर सेना किसी भी हमले या धमकी का जवाब दिए बिना नहीं रहेगी।
अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र से चले जाएं सेंटकॉम ने पहले बताया था कि गिराए गए अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर के दो क्रू सदस्यों को एक अमेरिकी सी-ड्रोन ने बचाया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इसमें दो पायलट शामिल थे, दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। फिर भी अमेरिका के लिए इस हमले का जवाब देना ज़रूरी है।
ख़बरों के अनुसार अमेरिका ने ईरान के कई डिफेंस और रडार सिस्टम पर हमला किया है। वहीं ईरानी सरकारी टीवी का कहना है कि कुछ लोग फारस की खाड़ी के तट पर धमाकों और एयर डिफेंस की गतिविधियों की रिपोर्ट कर रहे हैं। इसमें बंदर अब्बास, क़ेश्म और सीरिक शामिल हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने एबीसी न्यूज़ से कहा कि ईरान पर जवाबी हमले बहुत मज़बूत और बहुत ताक़तवर होंगे, क्योंकि ईरान ने एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिरा दिया था। फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हेलिकॉप्टर गिराने पर अमेरिका का जवाब देना ज़रूरी है।
उन्होंने कहा, हम अभी जवाब दे रहे हैं। यह वैसा ही जवाब है, जो उन्होंने हमारे हेलिकॉप्टर के साथ किया था। मेरा मानना है कि यह जवाब बहुत मज़बूत और बहुत ताक़तवर होना चाहिए। ऐसा ही हो रहा है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक़ अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया है। लेकिन सवाल यह है कि सीजफायर के दौरान ईरान पर हुए इन ताज़ा घटनाओं से क्या कुछ बदलेगा?
ईरानी नेताओं का मानना है कि ट्रंप के पास ज़्यादा सैन्य विकल्प नहीं हैं। वहीं ट्रंप अमेरिकी लोगों से कहते रहे हैं कि समझौता बस कुछ ही दिनों दूर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आर्थिक दबाव की रणनीति अपना रहे हैं. नाकेबंदी होने दे रहे हैं। लेकिन ईरानी हमेशा की तरह लंबा खेल खेल रहे हैं। ईरान इस क्षेत्र से काफी अच्छी तरह से वाकिफ है और उसे कोई जल्दी नहीं है वह अमेरिका को इस जंग में लम्बे समय तक उलझा के रख सकता है । अमेरिकन राष्ट्रपति पर उनकी जनता का बड़ा दबाव पड़ रहा है । इसके साथ साथ आर्थिक दबाव भी अमेरिका पर काफी पड़ रहा है । इसलिए अमेरिका जल्द से जल्द इस जंग को खत्म करने की कोशिश कर रहा है जिसके लिए अमेरिका र्इ्ररान पर हमले करके दबाव बढ़ा रहा है। लेकिन ईरान पर अमेरिका के दबाव का कोई असर पड़ता फिलहाल नहीं दिख रहा है । ईरान किसी भी सूरत में झुकने को तैयार नहीं है।
अब देखना होगा कि अमेरिका द्वारा किये गये इन ताज़ा हमलों से जंग और भड़केगी या फिर यहीं रुक जाएगी और बातचीत के ज़रिये समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ।
Current Media 