Breaking News

“साँस लेने में हो रही परेशानी वाले बुजुर्ग व्यक्ति की 108 ने बचाई जान”

फिरोज़ाबाद। अरांव गांव निवासी 57 साल के महावीर पुत्र गरीबदास जिनको सांस लेने में अचानक दिक्कत होने लगी उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने अरांव हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिनको वहां से डॉक्टर ने जिला हॉस्पिटल फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया । महावीर के भतीजे ने 108 एंबुलेंस पर कॉल करी जिसके तुरंत बाद एंबुलेंस यूपी 32 बीजी 4425 के पायलट आदेश कुमार और ईएमटी मोहम्मद इब्राहिम ने एंबुलेंस से मरीज़ को हॉस्पिटल पहुंचा दिया। एम्बुलेंस कर्मचारी ने महावीर को एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय मरीज की जांच की तो पता चला कि महावीर का ैच्व्2 लेवल 90ः था तभी ईएमटी मोहम्मद इब्राहिम ने तुरंत अपने लखनऊ के सिनियर डॉ सौरभ से बातकर उन्हें इंजेक्शन और ऑक्सीजन दी और उनको सुरिक्षत हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां महावीर का इलाज चल रहा है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“विशेष प्लान तैयार कर कम प्रतिशत वाले बूथों का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाय”

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप टीम के श्री संतोष कुमार, सचिव, श्री आर0के0 सिंह, …