Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका जाने के लिए अब नहीं उतारने पडेंगे जूते

वाशिंगटन । अमेरिका जाने वाले यह बात जानते हैं कि वहॉं कितनी कडी जांच से आम लोगों को गुजरना पड़ता है । अब अमेरिका अपनी इस जांच में कुछ ढील दे रहा है । अमेरिका के हवाई अड्डों पर अब यात्रियों को जांच के दौरान जूते उतारने की आवश्यकता नहीं होगी। परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने सुरक्षा जांच के लिए जूते उतारने की नीति को दो दशकों बाद समाप्त कर दिया है।
होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह परिवर्तन अमेरिका के सभी हवाई अड्डों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, हालांकि बहुस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू रहेगी। नोएम ने कहा कि जांच के दौरान हवाई यात्रियों को अभी भी बेल्ट और कोट उतारना होगा। इसके साथ ही लैपटॉप और तरल पदार्थ बैग से बाहर निकालने होंगे, लेकिन इन नियमों की भी समीक्षा की जा रही है।

दिसंबर 2001 में पेरिस से मियामी जाने वाली एक उड़ान में एक ब्रिटिश नागरिक ने अपने जूते में बम छिपा लिया था। ब्रिटिश नागरिक बम से विस्फोट नहीं कर पाया और यात्रियों ने उसके पकड़ लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से बोस्टन में उतार लिया गया था। इसके बाद अमेरिका ने 2006 में हवाई यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए जूते उतारना का नियम लागू कर दिया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कर रही कांग्रेस पर प्रहार-अजय राय

लखनऊ/वाराणसी । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने …