Breaking News

भारत के तीन पड़ोसियों का गठजोड़ बड़ा ख़तरा – जनरल

नई दिल्ली । भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा कि चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का गठजोड़ भारत की स्थिरता और सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा है। एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अगर किसी भी तरह का रणनीतिक सहयोग होता है, तो उसका सीधा असर भारत की सुरक्षा पर पड़ेगा।
जनरल चौहान ने भारत और पाकिस्तान के बीच 7-10 मई के सैन्य संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहला उदाहरण था जब दो परमाणु हथियार संपन्न देश सीधे तौर पर सैन्य संघर्ष में शामिल हुए थे।
चौहान ने कहा कि भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी प्रकार के परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेगा। सीडीएस ने चीन-पाकिस्तान गठजोड़ का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने पिछले पांच सालों में अपने 70 से 80 फ़ीसदी हथियार और उपकरण चीन से खरीदे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सैन्य कंपनियों की पाकिस्तान में हित हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अरबी विभाग की अकादमिक और शिक्षण परंपरा को मज़बूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है- प्रोफेसर कमर इकबाल

लखनऊ। करंट मीडिया। एसोसिएट प्रोफेसर कमर इकबाल को लखनऊ विश्वविद्यालय के अरबी विभाग का नया …