Breaking News
अर्चना कठेरिया एवं पूनम पांडेय

धारा 144 उल्लंघन पर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की

शाहजहांपुर। मो0आफाक। शहर के व्यस्त चौराहे पर पुतला दहन कर धारा 144 के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा नेता अपने कुकर्मों का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ रहे हैं, जबकि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग केवल इतनी है कि जातिगत जनगणना कराकर परिसीमन के आधार पर इस बिल को लागू किया जाए, ताकि वास्तविक रूप से महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। अर्चना कटारिया ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। वहीं पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी पूनम पांडेय ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नारी सम्मान की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं यशोदा बेन को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में विधायक रहते समय कई बार नामांकन पत्रों में वैवाहिक स्थिति छिपाई गई। पूनम पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले यशोदा बेन को अपने घर में स्थान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि महिला उत्पीड़न के मामलों में संलिप्त भाजपा नेताओं का संरक्षण बंद कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“मिलावटखोरों की गुंडागर्दी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

ललितपुर । सूरज सिंह । नकली घी सप्लाई करने वाले मिलावटखोरों की दबंगई आखिरकार पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *