लखनऊ। युवा कल्याण समिति लखनऊ के तत्वाधान एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृृथ्वी दिवस के अवसर पर सेमिनार एवं बृक्षा रोपड़ कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती शोभारानी गर्ल्स इण्टर कालेज सण्डीला जनपद हरदोई मे किया गया। इस अवसर पर कार्यकम में उपस्थित मुख्य अतिथि रौशन सिंह चन्दन, सनातन धर्म एवं गऊ रक्षा प्रदेश प्रचारक ने उपस्थित बच्चों को बताया कि 22 अप्रैल 2026 को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस हमारी धरती के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है। बढ़ता प्रदूषण जलवायु परिवर्तन जंगलों की कटाई और प्रकृतिक संसाधनों का अधाधुंध उपयोग हमारी पृथ्वी को खतरे में डाल रहा है।

संस्थाध्यक्ष मोहम्मद कामिल सिददीकी ने पृृथ्वी दिवस के अवसर बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि ऐसे में जरूरी है क़ि हुम न सिर्फ जागरूक बने बल्कि दूसरी को भी प्रेरित करें। संस्थाध्यक्ष ने बृक्षारोपड कराया और उपस्थित सभी लोगों को सपथ दिलाई एवं उपस्थित सभी लागों को जनपान कराया गया और बच्चों को टी-शर्ट मोमेण्टो आदि देकर सममानित किया।
इस अवसर पर प्रतिमा सिंह, डा० आरजू हरिकेस वर्मा शुभांगी सिंह सतीस वर्मा शेखर सिंह यादव आशीष मिश्रा कौशलेन्द्र, ब्रजेन्द्र सिंह एस आर एन ओ इण्डिया के डायरेक्टर डा० आरजू प्रतिमा सिंह, विभा दुवेदी आदि लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
संस्थाध्यक्ष मोहम्मद कामिल सिददीकी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यकम् का समापन किया।
Current Media