मलिहाबाद । मो0शदाब । थाना मलिहाबाद में आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत एक पीस कमेटी बैठक का आयोजन कोतवाली मलिहाबाद में सम्पन्न हुआ । बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद एवं प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद के साथ क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, प्रधानगण, सभासदगण तथा विभिन्न मस्जिदों के इमाम साहबान मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद ने सभी लोगों से अपील करी कि नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने हेतु बाहर न भेजें, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न चलें तथा कुर्बानी खुले स्थानों पर न करें साथ ही कुर्बानी के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और खून को नालियों अथवा नालों में न बहाया जाए, जिससे स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं अमन-चौन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है, बैठक के अंत में अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी लोगों को अग्रिम रूप से ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद भी दी गई।
Current Media