Breaking News

मशहूर शायर बशीर बद्र को किया गया याद

लखनऊ। प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित शायर बशीर बद्र के निधन पर एक शोकसभा मुजाहिद-ए-उर्दू अब्दुल नसीर नासिर की अध्यक्षता में डा ए पी जे अब्दुल कलाम ट्रस्ट मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित की गई। सभा का संचालन मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, डॉ. मसीहुद्दीन खान ने किया।

मशहूर शायर बशीर बद्र

शोकसभा में बेगम हजरत महल मेमोरियल सोसाइटी के सचिव अनवर आलम, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ट्रस्ट के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी, प्रदीप यादव अधिवक्ता, हाईकोर्ट लखनऊ ,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, कमला कांत गौतम (पूर्व वित्त मंत्री), रामचंद्र पटेल, छत्रपति शाहूजी महाराज मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पत्रकार अवनीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि बशीर बद्र का लखनऊ और अवध से गहरा संबंध था। उनका जन्म जनपद फैजाबाद में हुआ था। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययन किया, इसके बाद मेरठ में नौकरी की तथा स्थायी निवास के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल शहर को चुना। वक्ताओं ने कहा कि बशीर बद्र के निधन से उर्दू जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और साहित्य जगत एक महान शायर से वंचित हो गया है। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से समाज में नई चेतना और जागरूकता पैदा की।
अध्यक्षीय संबोधन में अब्दुल नसीर नासिर ने कहा कि बशीर बद्र ने अवध का नाम रोशन किया और आज भी उनकी शायरी लोगों की जुबान पर है। उन्होंने बशीर बद्र का यह मशहूर शेर सुनाया ।
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो।
न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए।।
डॉ. मसीहुद्दीन खान ने कहा कि बशीर बद्र का निधन उर्दू शायरी के एक युग का अंत है। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी ग़ज़लों ने आम और खास सभी को अपना मुरीद बना लिया था। उनके अशआर पढ़ने वाला यह महसूस करता है कि मानो यह उसके अपने दिल की आवाज़ हो। ऐसी जनप्रियता प्राप्त करना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति एवं मग़फिरत के लिए प्रार्थना की गई।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *