ललितपुर। सूरज राजपूत । कोतवाली सदर चौकी नेहरू नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिले भर में सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई।
घर में घुसकर की थी लाखों की चोरी
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर की दीवार पार कर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचनाओं तथा तकनीकी सर्विलांस के आधार पर गहन पड़ताल की और 24 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

Current Media