Breaking News

बाढ़ से बचाव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी, एचपी ग्रामीण भवरे दीक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बाढ़ प्रभावित तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत सामग्री, उपलब्ध संसाधनों, राहत कार्यों की तैयारियों तथा संभावित जलमग्न गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सदर, तिलहर, जलालाबाद और कलान तहसीलों में चिन्हित ट्रैक्टर, जेसीबी और क्रेन जैसे संसाधनों का सत्यापन कर उनके स्वामियों से संपर्क बनाए रखने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तत्काल उनका उपयोग किया जा सके।
जिलाधिकारी ने लाइफ जैकेट, सर्च लाइट और अन्य बचाव उपकरणों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जलालाबाद और कलान क्षेत्र में बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन पर रोक लगाने तथा नियमों के उल्लंघन पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अतिरिक्त लाइफ जैकेट और सर्च लाइट खरीदकर प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बाढ़ प्रभावित होने वाली गौशालाओं की व्यवस्थाओं, पहुंच मार्गों के उच्चीकरण, संवेदनशील स्थलों पर बैरीकेटिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसी प्रकार की जनहानि न होने पाए तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पुलिस की अस्थायी चौकियां स्थापित की जाएं।
बैठक के अंत में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में पुवायां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं एसपी सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *