Breaking News

फर्जी बैनामा कर पैतृक जमीन हड़पने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा कराने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद शकील पुत्र वाहिद उल्ला निवासी मोहल्ला बरादरी, ईदगाह रोड, थाना सदर बाजार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमा संख्या 193/2026 में कार्रवाई की गई। आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर वादी की पैतृक जमीन के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और वास्तविक मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को मालिक दर्शाकर फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 एवं 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
रविवार को थाना सदर बाजार पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी छोटा कुतबां के पीछे स्थित खंडहर के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एंबुलेंस और ट्रक कीे टक्कर से कांस्टेबल की मौत, डॉक्टर व चालक घायल

शाहजहांपुर। मुबारक अली। शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *