नई दिल्ली । सीजेपी के द्वारा शुरु किया गया धरना प्रदर्शन बहुत बड़ी क्रांति की तरफ बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है । पुलिस कार्यवाही के बाद लगता है युवाओं में जोश और ब़ढ़ गया । प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर पुलिस के द्वारा भारी बल प्रयोग करने की वजह से बड़ी तादाद में छात्र घायल हुए हैं। इस प्रदर्शन में अब विपक्ष के राजनीतिक दल भी अपना समर्थन दे रहें हैं । वहीं कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। कांग्रेस सांसदों की मांग थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में ले जाया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने घसीटते हुए गिरफ्तार किया जिससे राहुल गांधी को कुछ चोंटें भी आई जिससे उनके नाक से खून भी निकलने लगा ।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी से पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है । इससे पहले पीएम आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुँचे थे। मुलाक़ात के बाद उन्होंने इस बारे में एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा।
इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार नीट पेपर लीक मामले को लेकर एक बयान दिया। हालांकि पीएम मोदी का ये बयान भी सीधे नहीं आया बल्कि केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के ज़रिए सामने आया।
Current Media 