Breaking News

देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रदर्शन कारियों का बोलबाला

नई दिल्ली। नई दिल्ली लगता है कि सरकार और युवाओं में एक अखाड़ा मैदान बन गया है। एक ओर जहां जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का मार्च प्रस्तावित था वहीं दूसरी ओर संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत भी होने जा रही थी।

जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे नई दिल्ली के जंतर-मंतर इलाक़े में भीड़ बढ़ती चली गई।
सुबह नौ बजे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी आगे बढ़े तो उनको सुरक्षाबलों का सामना करना पड़ा, इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए। कई जगह पुलिस ने युवाओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया जिससे कई युवा गंभीर रुप से घायल हो गए ।
आज युवाओं में जोश देखने वाला था । पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर काफी बड़ी तादाद में संसद भवन तक पहुंच गए जिसके कारण प्रधानमंत्री को सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षित निकाला ।
सरकार को यह बात भी समझना चाहिए कि यह युवा भी अपने देश के ही इनकी बात सुनने में कोई हर्ज नहीं हैं । सरकार को चाहिए कि युवाओं की बात सुनकर उसका समाधान निकाले।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

आंदोलन से जुड़े वॉलंटियर जुनैद के परिवार को तत्काल रिहा किया जाए -सीजेपी

नई दिल्ली । ऐसा लग रहा है कि अब समाजसेवा करना भी अपराध बनता जा …