Breaking News

जंतर मंतर के धरना प्रदर्शन का लगातार बढ़ता दायरा

नई दिल्ली । जंतर मंतर का धरना प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है । देशभर से लोगों की सहानुभूति प्रदर्शन करने वालों के साथ है। पूरे देश के लोगों ने प्रदर्शन करने वालो की मदद करने का भी बेहतरीन तरीका निकाला है जिसमें पूरे देश से लोग युवाओं को खाने के आर्डर भेज रहे हैं बल्कि कुछ तो विदेशों तक से भेज रहे हैं । जिससे प्रदर्शन में भाग लेने वाले युवा अपना पेट भर सकें। यह प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली में ही नहीं हो रहा है बल्कि देश के कई शहरों में भी हो रहे हैं जिसमें हज़ारो की तादाद में नौजवान शिरकत कर रहें हैं। इस प्रदर्शन में सबसे अच्छी बात यह हो रही है कि इसमें किसी भी धर्म या संप्रदाय का टैग नहीं लग पाया । विपक्षी दलों ने भी इसमें ज़र्बदस्त समर्थन दिया है ।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ इंडिया गेट पर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया है ।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे स्टूडेंट्स सड़क पर हैं, तो सारे विपक्ष के सांसदों को लगा कि हमें भी सड़क पर होना चाहिए। इसलिए हम चाहते थे कि सभी सांसद इंडिया गेट जाएं ।


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, उन्होंने हमें रोक दिया। फिर हमने कहा कि हम तीस जनवरी मार्ग जाना चाहते हैं । तो इन लोगों ने ये बस लगा दी है और ड्राइवर बस छोड़कर बाहर निकल गया है। इसलिए हम आगे नहीं जा पा रहे।
राहुल गांधी ने कहा कि वो स्टूडेंट्स के साथ हैं। उन्होंने कहा, जो आपके साथ हिंसा हो रही है हम उसके ख़िलाफ़ हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विपक्षी सांसद तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं।
उन्होंने लिखा, हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया। वे बच्चे जिन्हें नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। और हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं। जो आज घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है । इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई थी ।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सांसद प्रमोद तिवारी और आरजेडी सांसद मीसा भारती समेत कई नेता बैठक के लिए राहुल गांधी के आवास पहुंचे ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राहुल गांधी के आवास पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा, राहुल गांधी ने हमें चाय पर बुलाया था, इसलिए मैं चाय पीने आया हूं.।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी भी राहुल गांधी के आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, पूरा इंडिया ब्लॉक मिलकर इस मुद्दे पर लड़ रहा है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

शाहजहांपुर। मुबारक अली । गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी …