लखनऊ । एएमपी (एसोसिएशन फार मुस्लिम) द्वारा #ProphetForAll अभियान के तहत इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, ऐशबाग, लखनऊ में सफलतापूर्वक रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। यह पहल हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद ﷺ के सच्चे और सार्वभौमिक पैग़ाम-इंसानियत, रहमत, करुणा, सेवा और भाईचारे को अपने अमल के ज़रिए पेश करने की एक विनम्र कोशिश थी।
नबी-ए-करीम ﷺ की ज़िंदगी और शिक्षाएँ हमें हर इंसान के प्रति रहम, मोहब्बत, हमदर्दी और ख़िदमत का संदेश देती हैं। उनका पैग़ाम किसी एक समुदाय या धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि अमन, मोहब्बत और पूरी इंसानियत के लिए रहमत का पैग़ाम है।

ख़ून का न कोई मज़हब है, न जाति और न रंग।
जब हम रक्तदान करते हैं तो यह नहीं पूछते कि रक्त किसे मिलेगा-हम केवल यह देखते हैं कि एक इंसान ज़रूरत में है और हम उसकी मदद कर सकते हैं।
यही है पैग़म्बरी खि़दमत की रूह
इंसानियत की फ़िक्र
ज़िंदगियाँ बचाना
बिना भेदभाव सेवा करना
अमन, मोहब्बत और भाईचारा फैलाना
ब्लड कैम्प में मौलाना ख़ालिद रशीद फ़रंगी महली का विशेष रूप से येागदान रहा जिन्होंने इस नेक और मानवतावादी पहल की सफलता के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और सहयोगियों का हार्दिक आभार, जिन्होंने आगे बढ़कर इस इंसानी खिदमत में अपना योगदान दिया। नबी ﷺ पूरी इंसानियत के लिए रहमत हैं। आइए, अपने किरदार और अपने अमल के ज़रिए उस रहमत को दिखाई देने वाला बनाएं।
Current Media 