शाहजहांपुर । मो0 आफाक। शाहजहांपुर के एआरटीओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने अचानक औचक निरीक्षण किया। एडीएम ने विभिन्न पटलों पर अभिलेखों और जनसुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान कोई बिचौलिया सक्रिय नहीं मिला और कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। वहीं, बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधूरे अभिलेख मिलने पर एक वाहन का पंजीयन प्रकरण भी डीलर को वापस भेज दिया गया। एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन के कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार किया जाए।

Current Media