Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस ने 12 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय बालिका को सुरक्षित खोजा

शाहजहांपुर। मो0आफाक । घर से नाराज होकर निकले दो बच्चों को थाना रोजा की मिशन शक्ति टीम ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इनमें 12 वर्षीय बालक और पड़ोस की 11 वर्षीय बालिका शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे घर से चले गए थे। बालक के पिता अखलाक निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा ने 15 अक्टूबर को इस संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 456/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मिशन शक्ति टीम ने 15 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे इंद्रानगर कॉलोनी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली । काकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *